
बजट से मप्र में खुलेंगे विकास के रास्ते: दिलीप अहिरवार
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने 07 जुलाई को भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारिक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों और 03 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर आज नौगांव रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती ललिता यादव जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम पूर्व विधायक उमेश शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या हरिओम अग्निहोत्री वरिष्ठ नेता जय राम चतुर्वेदी जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला सह मीडिया प्रभारी अरविंद रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा को मध्यप्रदेश सहित देशभर में इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकर द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए गरीब कल्याण, सुशासन के कामों और जनहित की योजनाओं के कारण ही मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों के साथ देश भर में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। यह बजट 2024 विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है।









