Home डेली न्यूज़ मुंबई में करोड़ों की ठगी के आरोपी को छतरपुर से पकड़ा

मुंबई में करोड़ों की ठगी के आरोपी को छतरपुर से पकड़ा

22
0
Jeevan Ayurveda

लाखों की नगदी और सोना बरामद, मुंबई क्राईम ब्रांच की कार्यवाही

छतरपुर। मुंबई क्राईम ब्रांच ने गुरूवार की रात छतरपुर के छत्रसालनगर में रहने वाले आशीष शाह नाम के व्यक्ति के घर पर छापामार कार्यवाही करते हुए लाखों रूपए की नगदी और सोना बरामद किया है। इस व्यक्ति पर मुंबई में रूपए दोगुना करने की स्कीम के नाम पर लगभग 200 करोड़ रूपए की ठगी करने के आरोप हैं। क्राईम ब्रांच ने छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस का सहयोग लेकर आरोपी को हिरासत में लिया और फिर उसे मुंबई लेकर रवाना हो गए।क्राईम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि आरोपी आशीष शाह छतरपुर से सटे महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिवई का रहने वाला है। आशीष शाह पर आरोप हैं कि उसने मुंबई में लोगों को रूपए दोगुना करने का लालच दिया और उनसे करोड़ों रूपए की ठगी की। अनुमान के तहत आरोपी के द्वारा लगभग 200 करोड़ रूपए की ठगी की गई है। इसी मामले में आरोपी मुंबई से फरार होकर छतरपुर के छत्रसालनगर में छिपा हुआ था। जब क्राईम ब्रांच यहां पहुंची तो घर की तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे लगभग 20 लाख रूपए की नगदी और बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन लेकर पहुंची जहां मामूली लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को मुंबई ले जाया गया।इनका कहना-मुंबई क्राईम ब्रांच की टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से ठगी के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को क्राईम ब्रांच की टीम मुंबई लेकर रवाना हो गई है।अमन मिश्रा, सीएसपी, छतरपुर

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here