Home डेली न्यूज़ 5 दिनों तक विश्राम के बाद वापिस मंदिर के लिए रवाना हुए...

5 दिनों तक विश्राम के बाद वापिस मंदिर के लिए रवाना हुए भगवान जगन्नाथ

46
0
Jeevan Ayurveda

विश्राम स्थल पर श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति ने कराया विशाल भंडारा

छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली जा रही है, जिसका शुभारंभ गत रविवार को तमराई मोहल्ला के स्वामी जू मार्ग स्थित स्वामी जी मंदिर से हुआ थ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच भगवान का रथ महल तिराहा स्थित पुरानी तहसील प्रांगण में बनाए गए विश्राम स्थल पर पहुंचा था, जहां 5 दिनों तक विश्राम करने के उपरांत गुरुवार को भगवान जगन्नाथ पालकी में सवार होकर पुन: मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। विश्राम स्थल पर गुरुवार की शाम को श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।तमराई मोहल्ला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी विपिन पौराणिक ने बताया कि पुरानी तहसील परिसर में 5 दिनों तक विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ पालकी में सवार होकर पुन: जगन्नाथ मंदिर जा रहे हैं, जहां 15 जुलाई तक रथ यात्रा के शेष कार्यक्रम संपन्न होंगे। वहीं लाल कड़क्का रामलीला समिति के संयोजक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के 5 दिवसीय विश्राम के दौरान सांध्यकालीन बेला में प्रतिदिन श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 7 जुलाई को समिति ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया, जबकि 8 जुलाई को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसी तरह 9 जुलाई को कीर्तन कलाकार लालमन चंचल और नीलम विश्वकर्मा के बीच कीर्तन का जवाबी मुकाबला हुआ और 10 जुलाई को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायक खनिज देव चौहान एवं उनकी टीम द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उनके द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए। गुरुवार को समिति द्वारा विश्राम स्थल पर विशाल भंडारे कराया गया, जिसमें सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here