Home डेली न्यूज़ मां के नाम पर पुलिस विभाग ने जिले में रोपे 3 हजार...

मां के नाम पर पुलिस विभाग ने जिले में रोपे 3 हजार पौधे

37
0
Jeevan Ayurveda

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत गुरूवार को संपूर्ण छतरपुर जिले में पुलिस विभाग द्वारा मां के नाम पर 3 हजार पौधे रोपे गए। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिले के समस्त पुलिस कार्यालयों, थाना-चौकी, पुलिस लाइन और पुलिस आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस लाइन परिसर के पुलिस परेड ग्राउंड में पौधरोपण किया गया। एसपी अगम जैन एवं एएसपी विक्रम सिंह ने यहां उपस्थित लोगों को वृक्षों का महत्व एवं उनकी उपयोगिता बताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधरोपण करते समय आवश्यक खाद-जल की उपयोगिता, उसके पश्चात पौधे के संरक्षण एवं वृक्ष बनने तक की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। एसपी श्री जैन ने कहा कि आप सभी वृक्षों से भावनात्मक रूप से जुड़ें एवं उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक ने रोपे गए पौधे के वृक्ष बनने तक जिम्मेदारी के साथ पौधे का बचाव करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, सूबेदार प्रभा सिलावट सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी माताओं अथवा मां के छायाचित्र के साथ उपस्थित रहे। इस महाअभियान के तहत संपूर्ण जिले में फलदार एवं छायादार वृक्ष जैसे आम, जामुन, बरगद, नीम, सागौन, अमरूद, आंवला जैसे तीन हजार से भी अधिक पेड़ लगाए गए।यहां भी हुआ पौधरोपणजिले में तैनात विशेष सशस्त्र बल 29वीं बटालियन दतिया के कंपनी कमांडर राम बहादुर सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ एक सैकड़ा से अधिक पौधे लगाए। उनके द्वारा उपस्थित साथियों को वायुदार अंकुर एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लॉगिन कराया गया एवं पौधरोपण का महत्व समझाया गया। इसके अलावा उन्होंने अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने और नए कानून की जानकारी देने के लिए फ्लेक्स-बैनर भी लगवाए। इसी तरह खजुराहो थाना परिसर में एसडीओपी सलिल शर्मा के नेतृत्व में अभियान के तहत एक सैकड़ा पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। पौधरोपण के उपरांत उपस्थित पुलिसकर्मियों ने अपने द्वारा रोपे गए पौधे का संरक्षण करने की शपथ ली। इस मौके पर खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित, तहसीलदार धीरज गौतम सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। हरपालपुर थाना और काकुनपुरा चौकी में सुबह से फलदार पौधे रोपे गए। हरपालपुर थाना प्रभारी राकेश साहू की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। यहां रोपे गए पौधों को संरक्षित करकने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस मौके पर काकुनपुरा चौकी प्रभारी कन्हैया लाल दाहिया, प्रधान आरक्षक हृदेश सिंह, मनोज कुमार, रंथौर यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, श्याम सुंदर, रामजी राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here