Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल में काउंटर लगाकर पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

जिला अस्पताल में काउंटर लगाकर पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

97
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 23 से 25 जून तक चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में काउंटर लगाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। काउंटर पर दवा पिला रहीं नर्स मेघा पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल में अपने अभिभावकों के साथ आने वाले बच्चों को वे दवा पिला रही हैं। दोपहर 12 बजे तक उन्होंने आधा सैकड़ा से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इसके साथ ही उनके द्वारा लोगों को आवश्यक रूप से पोलियो की दवा अपने बच्चों को पिलाने की अपील भी की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here