Home डेली न्यूज़ आवारा कुत्तों ने वृद्ध पर किया हमला

आवारा कुत्तों ने वृद्ध पर किया हमला

109
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरावन में एक वृद्ध के ऊपर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वृद्ध बुरी तरह जख्मी हुआ है। सर्वप्रथम उसे नौगांव के अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मऊसहानियां का रहने वाला 70 वर्षीय बलदेव प्रसाद सैनी किसी काम से ग्राम सिंगरावन गया था, जहां गांव के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बलदेव बुरी तरह घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई और घायल अवस्था में उसे नौगांव के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बलदेव की गंभीर हालत को ध्यान में रखकर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here