Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद में छोटे भाई ने किया हमला, सिर में गंभीर चोट

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने किया हमला, सिर में गंभीर चोट

111
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरा निवासी यादव परिवार के दो भाईयों में जमीन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडा दे मारा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।चंदौरा निवासी जितेंद्र पुत्र गोरेलाल यादव उम्र 35 वर्ष ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहन यादव उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। बीते रोज दोपहर करीब 12 बजे इसी बात को लेकर मोहन के साथ उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद मोहन ने उसके सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया और वह घायल हो गया। घटना के बाद जितेन्द्र को पहले नौगांव के अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here