Home डेली न्यूज़ शांति के साथ मनाया गया ईद का पर्व

शांति के साथ मनाया गया ईद का पर्व

163
0
Jeevan Ayurveda

 मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, चुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था
छतरपुर। सोमवार को संपूर्ण देश की भांति छतरपुर में भी ईद-अल-अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने की 10 तारीख को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व पर जिला मुख्यालय की बड़ी ईदगाह में सामूहिक नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई और इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान ईदगाह के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं दूसरी ओर जिले के सटई में भी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बस स्टैंड पर स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद के ईमाम हाफिज अहमद हुसैन रजा की मौजूदगी में नमाज अता की। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। यहां बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा जिले के गढ़ीमलहरा, खजुराहो, नौगांव, लवकुशनगर, महाराजपुर, हरपालपुर, बड़ामलहरा आदि नगरों में भी ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here