Home डेली न्यूज़ पहले अवंटित की जमीन, निर्माण होने के बाद गिरा दी बाउंड्रीवॉल

पहले अवंटित की जमीन, निर्माण होने के बाद गिरा दी बाउंड्रीवॉल

159
0
Jeevan Ayurveda

महिला ने कलेक्टर से की उद्योग विभाग की शिकायत, कार्यवाही की मांग
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना पन्ना नाका की रेडियो कॉलोनी निवासी अंजना पत्नि नीरज मिश्रा द्वारा सिविल लाइन थाना और कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर उद्योग विभाग पर आरोप लगाए हैं कि विभाग ने इंड्रस्ट्रियल एरिया चन्द्रपुरा में स्थित उसके स्वामित्व के प्लॉट नंबर 10 की बाउण्ड्री बॉल गिरा दी है साथ ही विभागीय कर्मचारियों द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई है। अंजना ने आवेदन देकर क्षतिपूर्ति कराने और अभद्रता किये जाने का मामला दर्ज करवाकर वैधानिक कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
अंजना द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इंड्रस्ट्रियल एरिया चंन्द्रपुरा में उसे वर्ष 2023 में भू-खण्ड क्रमांक-10 आवंटित किया गया था, जिसमें कार्य करने की समय सीमा आवंटन आदेशनुसार 2 वर्ष तय की गयी थी। आवेदिका का आरोप है कि उसे आदेशानुसार पूरी जमीन प्रदान नहीं की गयी थी और उससे कहा गया था कि जितनी भूमि है, उतने पर ही निर्माण कराएं। अंजना के मुताबिक उन्होंने उक्त भू-खण्ड पर बाउंण्ड्रीवॉल का निर्माण विभाग के नक्शे के अनुसार किया था लेकिन 14 जून 2024 को उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके भू-खण्ड पर निर्मित बाउन्ड्री-बॉल को बिना किसी सूचना के तोड़ दिया और इसके बाद उन्हें सूचना दी गयी है। अंजना के मुताबिक विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने कर्मचारियों से मामले की शिकायत की तो कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता भी की। अंजना ने बताया कि उन्होंने 17 मई 2024 को कलेक्टर से शिकायत की थी लेकिन आज तक कार्रवाई नही की गयी। उन्होंने पुन: आवेदन देकर उद्योग विभाग के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने और अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here