Home डेली न्यूज़ साठिया घाटी में दो बसों की टक्कर, एक बस पलटी, दो दर्जन...

साठिया घाटी में दो बसों की टक्कर, एक बस पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

150
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुजरात से पर्यटक बस चित्रकूट से उज्जैन के लिए जा रही थी तभी बीती रात करीब 3 बजे साठिया घाटी में सामने से आ रही यात्री बस की टक्कर से पलट गयी। इस हादसे में करीब दो दर्जन पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक पर्यटक बस क्रमांक जीजे 6ए एक्स 2224 चित्रकूट से उज्जैन के लिए निकली थी। इस पर्यटक बस में 53 लोग सवार थे। बस चालक जीतू भाई ने बताया कि बड़ामलहरा थाना अंतर्गत साठिया घाटी में रात करीब 3 बजे सागर की ओर जाने के दौरान मोड़ पर सामने से यात्री बस आ गई। यात्री बस से टक्कर बचाने के कारण जैसे ही बस को मोड़ा वैसे ही पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद तुरंत डायल 100 और 108 एंबुलेंस की मदद के लिए सूचना पहुंचाई गई। सूचना मिलने पर मौके पर आई 108 एंबुलेंस के सहारे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा ले जाया गया। बीएमओ डॉ. केपी बामौरिया के मुताबिक रात में आए घायल यात्रियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर थी इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर घटना के संबंध में पुलिस द्वारा विवेचना शुरू की गई है।ये यात्री हुए घायलघायलों में उर्मिला सेन, प्रियंका, जानकी सेन, सुरेखा सेन, नीला आलम, जशभाई, लीला सेन, तारा सेन, जीतू भाई, चमेली कुशवाहा, पार्वती अहिरवार, माया अहिरवार, प्रीति अहिरवार, सीमा अहिरवार, धनीराम राजपूत, हप्पू आदिवसी, माखन सिंह, पाकुल बालन शामिल हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here