
छतरपुर। ससुराल पक्ष की प्रताडऩा के चलते 25 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलेरा ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे छतरपुर के जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।पलेरा निवासी 25 वर्षीय महिला खुशबू नामदेव पति अंकित नामदेव ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के बड़े ससुर नवल किशोर नामदेव, ससुर गंगादीन नामदेव एवं सास सुनीता नामदेव उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताडि़त करते हैं। इन्हीं सबकी प्रताडऩा के चलते खुशबू ने सुबह करीब 11 बजे जहरीली दवा का सेवन कर लिया।








