Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

108
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सागर-कानपुर हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम रगौली के मादेलन पुरवा का रहने वाला 27 वर्षीय रामेश्वर पुत्र हरप्रसाद राजपूत शुक्रवार की शाम को किसी काम से छतरपुर आया था। काम निपटाने के बाद जब वह वापिस अपने घर जा रहा था तभी रात करीब 8 बजे मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम चौका के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामेश्वर बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक भाग निकला था। फिलहाल घायल रामेश्वर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here