
खजुराहो। रजनीश ( ओशो ) के आध्यात्मिक जीवन में बुंदेलखंड के नजदीकी सन्यासी स्वामी प्रेम चैतन्य के मार्गदर्शन मं ओशो विलेज हिल व्यू आश्रम रनेह फॉल रोड खजुराहो मे बुद्ध पूजन तथा ओशो की चंद्र ध्यान कार्यशाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा आश्रम के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध का जन्म ज्ञान प्राप्ति के रूप मे हुआ एवं उसी दिन उनका महा निर्वान हुआ। वहीं हिन्दू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने बुद्ध के रूप मे अवतार लिया था। इस ध्यान साधना एवं भूमि पूजन के शुभ अवसर पर माँ प्रेम विमला, स्वामी तथागत, माँ संगीता, स्वामी नीलेश जैन, स्वामी रुपचंद, आत्म शर्मा, रामगोपाल शर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेश सोनी, अनूप, रज्जू वर्मा, पत्रकार तुलसीदास सोनी, श्री मतंगेश्वर निधि बैंक के विजय रजक, परिवर्तन एनजीओ के राकेश राजोरिया एवं बड़ी संख्या मे ओशो प्रेमी मौजूद रहे। उपस्थित सभी बुद्धजीवी एवं आध्यात्मिक गुरुओं ने श्री दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर को फ्रांस में मिले सम्मान के लिए अपनी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।








