Home डेली न्यूज़ पुरानी बुराई को लेकर उपजे विवाद में हुई थी अकौना के युवक...

पुरानी बुराई को लेकर उपजे विवाद में हुई थी अकौना के युवक की हत्या

72
0
Jeevan Ayurveda

एक ही दिन में पुलिस अधीक्षक ने किया दो गंभीर अपराधों का खुलासा

छतरपुर। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा खजुराहो थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या और बमीठा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले की घटनाओं का खुलासा किया। बताया गया है कि खजुराहो थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात को पुरानी बुराई के कारण हुए विवाद के दौरान अंजाम दिया गया था। जबकि बमीठा थाना क्षेत्र में भू-स्वामी द्वारा बटाईदार को उलाहना दिए जाने के बाद बटाईदार ने उसके भू-स्वामी पर जानलेवा हमला किया था। दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुरानी बुराई को लेकर हुए विवाद में की गई थी हत्यासर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने गत रोज खजुराहो थाना क्षेत्र में ग्राम अकौना के सत्तीपुरा में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लक्ष्मण कुशवाहा निवासी सत्तीपुरा का शव मिलने के बाद खजुराहो थाना प्रभारी उप निरीक्षक अतुल दीक्षित के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने भौतिक साक्ष्यों, परिजनों के कथन और स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गांव के ही दो संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेहियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम दिवाकर उर्फ दरियाव सिंह परिहार उम्र 28 साल और बृजमोहन कुशवाहा उम्र 26 साल हैं, जो कि सत्तीपुरा गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपी दिवाकर सिंह ने बताया कि मृतक लक्ष्मण कुशवाहा के परिवार से उसके परिवार की पुरानी दुश्मनी थी। पूर्व में उसके परिजनों ने मृतक लक्ष्मण के पिता की हत्या की थी। 16 मई की रात वे तीनों पार्टी कर रहे थे, इसी बीच लक्ष्मण पुरानी बुराई को लेकर दिवाकर से झगड़ा करने लगा और उसे जान से मारने की नियत से सब्बल से उस पर हमला कर दिया। वार बचाने के बाद दिवाकर सिंह परिहार और बृजमोहन सिंह ने मिलकर लक्ष्मण को सब्बल मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि साक्ष्य मिटाने के मंशा से उन्होंने मृत शरीर को भूसे के ढेर में छिपाया था। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी दिवाकर सिंह परिहार खजुराहो क्षेत्र के आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट और जुआ एक्ट के अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here