Home डेली न्यूज़ हत्या का प्रयास करने वाला बटाईदार पहुंचा जेल

हत्या का प्रयास करने वाला बटाईदार पहुंचा जेल

76
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा से सामने आई हत्या के प्रयास की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि गत 9 मई 2024 को ग्राम गढ़ा निवासी सेवकराम चौबे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पिता गनेश चौबे और बटाईदार सुरेश पटेल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने का प्रयास किया है। सेवकराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा द्वारा की गई जांच में पीडि़त गनेश चौबे के दूसरे बटाईदार पवन कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी गनेशपुरा थाना गढ़ीमलहरा का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में पवन कुशवाहा ने जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि वह गनेश चौबे की जमीन बटाई पर लिये था। कुछ दिन पहले वह गनेश को बिना जानकारी दिए अपने घर चला गया था। करीब 6-7 दिन बाद जब वह वापिस लौटा तो गनेश चौबे ने उसे उलाहना दिया और इसी बात पर गुस्सा होकर उसने गनेश चौबे और पुराने बटाईदार सुरेश पटेल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई। उसे जेएमएफसी न्यायालय राजनगर में पेश किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here