Home डेली न्यूज़ टिकिट काउंटर पर एक कर्मचारी होने से यात्री परेशान

टिकिट काउंटर पर एक कर्मचारी होने से यात्री परेशान

45
0
Jeevan Ayurveda

टिकिट के लिए घंटों लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं यात्री

हरपालपुर। रेल विभाग भले ही यात्रियों की सुविधा हेतु तमाम प्रयास कर रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। ताजा मामला हरपालपुर रेल्वे स्टेशन का है जहां के टिकिट काउंटर पर मात्र एक कर्मचारी होने के कारण लोगों को परेशानी ओ रही है। दरअसल हरपालपुर रेल्वे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों मुसाफिर आवागमन करते हैं, जिनमें से ज्यादातर यात्री ग्रामीण अंचलों के होते हैं और वे स्टेशन से ही टिकिट लेते हैं। ऐसे में टिकिट काउंटर पर तैनात एक मात्र कर्मचारी के ऊपर अधिक भार हो जाता है और व्यवस्थाएं विफल हो जाती हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपालपुर रेल्वे स्टेशन से टिकिट लेने के लिए यात्री रात से ही लाइन लगा लेते हैं। सुबह 8 बजे जैसे ही काउंटर शुरु होता है, वैसे ही यहां भारी भीड़ हो जाती है। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से तत्काल कोटा की टिकिट मिलना भी शुरु हो जाती है जिससे भीड़ और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में एक अकेला कर्मचारी व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहा है। इसके अलावा केन्द्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत हरपालपुर स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान के लिए लगाई गई डिजिटल मशीन भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिस पर स्थानीय रेल प्रशासन का ध्यान नहीं है। इन समस्याओं को लेकर स्थानीय अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here