Home डेली न्यूज़ बमीठा थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर परिवार पर...

बमीठा थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोरिया में देर रात दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा।
जानकारी के अनुसार घटना टोरिया पावर हाउस के पास की है, जो चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पीडि़त परिवार ने अमित यादव, मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव और इंदा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने देर रात घर में घुसकर उत्पात मचाया और दीपक नामदेव को जबरन अपने साथ ले गए। बाद में दीपक गांव के बाहर गंभीर हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बमीठा थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here