
छतरपुर। शहर के सीएम राइज मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में 13 दिनों तक समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के माध्यम से बच्चों के सृजनात्मक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कई विधाओं को सिखाने का अवसर दिया गया। विगत रोज सहायक संचालक आरपी प्रजापति एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री किरण कौशिक की उपस्थिति में शिविर का समापन किया गया।
विद्यालय के उपप्राचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि 13 दिनों तक आयोजित हुए समर कैम्प के माध्यम से वालीबॉल, खो-खो, शतरंज जैसी खेल विधाओं के अलावा संगीत, नृत्य, गायन, तबला वादन, पेंटिंग जैसी महत्वपूर्ण कौशल विधाओं के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को शिक्षण दिया गया। 13 दिवसीय कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित बच्चों को अतिथियों के साथ ही प्राचार्य जीपी अग्रवाल ने संबोधित किया। खेल प्रशिक्षक जीतेन्द्र सिंह ने विद्यालय की दैनिक गतिविधियों के प्रतिवेदन का वाचन किया। वहीं प्रधानाध्यापिका संगीता जैन ने आभार जताया। कार्यक्रम में दोनों कैम्पस के स्कूल लीडर्स तथा विद्यालय के मनीष नामदेव, नीलेश लखेरा, प्रवीण पाठक, मलखान कुशवाहा एवं अवस्थी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक जीएस गुप्ता ने किया।








