Home डेली न्यूज़ पुलिस के सामने दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके एसकेयू के बल्लेबाज

पुलिस के सामने दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके एसकेयू के बल्लेबाज

42
0
Jeevan Ayurveda

पेप्टेक प्रोफेशनल्स लीग-2024 में तीसरे दिन डॉक्टरों ने रिवेन्यु को दी कड़ी टक्कर
छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित पेप्टेक टाउन के खेल मैदान में पेप्टेक ग्रुप द्वारा आयोजित किए जा रहे पेप्टेक प्रोफेशनल्स लीग-2024, डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मुकाबला पुलिस और श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी (एसकेयू) के बीच हुआ जिसमें पुलिस टीम के सामने एसकेयू टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं दूसरा मुकाबला डॉक्टर्स इलेविन और रिवेन्यु टाईटन्स के बीच हुआ जिसमें डॉक्टर्स की टीम ने रिवेन्यु को कड़ी टक्कर दी। पेप्टेक टाउन में चल रहे उक्त रोमांचक टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और खिलाडिय़ों के परिवार मैदान पर पहुंचे थे। वहीं हजारों लोगों ने स्पोर्टस पेप्टेक पर चल रहे लाईव प्रसारण के माध्यम से मुकाबलों का आनंद लिया।
तीसरे दिन के पहले मुकाबले में श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी (एसकेयू) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन पुलिस की धारदार गेंदबाजी के सामने एसकेयू टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एसकेयू 8.2 ओवर में मात्र 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई पुलिस टीम के कप्तान अतुल दीक्षित ने 9 गेंदों में 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर 23 रनों की नाबाद पारी खेली और मात्र 3.3 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले का मैन ऑफ द मैच पुलिस टीम के अनूप मिश्रा को चुना गया, जिन्होंने 2 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट झटके थे। अनूप मिश्रा को शहर के जाने-माने पत्रकार अंकुर यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
दूसरे मुकाबले में रिवेन्यु टाईटन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। निर्धरित 10 ओवरों में रिवेन्यु टीम के बल्लेबाज सुभाष ने 8 बॉल पर 20, चंचल ने 6 बॉल पर 12, विकास ने 16 बॉल पर 38, शेख हैदर ने 12 बॉल पर 21, शेख ताज बाबू ने 9 बॉल पर 11 और अंत में चंद्रेश ने 11 बॉल पर 30 रनों की आतिशी पारी खेलकर 144 रन का बड़ा लक्ष्य डॉक्टरों के सामने खड़ा किया। एक समय ऐसा लगा कि रिवेन्यु यह मुकाबला आसानी से जीत लेगी लेकिन जब दूसरी पारी में डॉक्टर्स टीम के सलामी बल्लेबाज डॉ उत्कर्ष ने शुरुआत से ही चौके-छक्कों की बारिश की तो मुकाबला बराबरी का लगने लगा। डॉक्टर्स टीम के सलामी बल्लेबाज डॉ उत्कर्ष ने 20 बॉल पर शानदार 2 चौके और 6 छक्के लगाकर 52 रन बनाए, लेकिन इसके बाद रिवेन्यु के गेंदबाज शेख हैदर की बॉल पर बाउंड्री लगाते समय डॉ उत्कर्ष कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद डॉक्टर्स की पारी लडख़ड़ा गई और शेष टीम 10 ओवर में 112 रन तक ही पहुंच सकी। इस तरह से डॉक्टर्स की टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रिवेन्यु टीम के विकास रहे, जिन्होंने 16 बॉल पर 38 रनों की पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में बतौर अतिथि मैदान पर पहुंचे केयर ग्रुप के डायरेक्टर मनीष दोसाज और वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण गुप्त ने विकास को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही डॉक्टर्स की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here