Home डेली न्यूज़ पन्ना नाका पर निशुल्क प्याऊ का हुआ शुभारंभ

पन्ना नाका पर निशुल्क प्याऊ का हुआ शुभारंभ

36
0
Jeevan Ayurveda

 छतरपुर। जिला मुख्यालय के पुराना पन्ना नाका पर भीषण गर्मी को देखते हुए वार्ड नंबर 16 की पार्षद गीता दिनेश तिवारी की पहल पर नि:शुल्क प्याऊ खोला गया है। यह से निकलने वाले राहगीरों को अब पीने के लिए 24 घंटे ठण्डा पानी उपलब्ध रहेगा।
पन्ना नाका स्थित दुकानदारों एवं वार्ड नंबर 16 की पार्षद गीता दिनेश तिवारी के सहयोग से नि:शुल्क प्याऊ का खोला गया है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए ठण्डा पानी मिले जिससे सबकी प्यास बुझ सकेगी। वहीं पार्षद पति दिनेश तिवारी ने कहा कि हमने नगर पालिका में नि:शुल्क प्याऊ खोले जाने हेतु आवेदन दिया था लेकिन नपा ने हमारी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद पुराना पन्ना नाका स्थित सभी दुकानदार व्यापारियों के सहयोग से यह नि:शुल्क प्याऊ खोला गया है जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां खरीददारी करने आने वाले ग्रामीणों को पीने के लिए ठण्डा पीने उपलब्ध होगा। इस मौके पर आसपास के सभी व्यापारी एवं दुकानदार मौजूद रहे।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here