Home डेली न्यूज़ जन्मदिन  मना रहे आदिवासियों के साथ पटेल परिवार ने की मारपीट

जन्मदिन  मना रहे आदिवासियों के साथ पटेल परिवार ने की मारपीट

56
0
Jeevan Ayurveda

आदिवासी परिवार के चार लोग घायल, मामला दर्ज
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बृजपुरा में बच्ची का जन्मदिन मना रहे आदिवासी परिवार पर शराब के नशे में धुत पटेल परिवार ने हमला कर दिया जिसमें आदिवासी परिवार के चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में की गई है।
जानकारी के अनुसार बृजपुरा निवासी लाई सिंह आदिवासी घर में अपनी नातिन का जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान शराब के नशे में हरचरण पटेल, राहुल पटेल, बड़े पटेल आए और गाली-गलौच करने लगे, मना करने पर पटेल परिवार के लोग इकट्ठा हुए और आदिवासी परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में आदिवासी परिवार के लाई सिंह, राम सिंह, आजाद सिंह, गुराय घायल हो गए। परिवार द्वारा डायल 100 को मौके पर बुलाया गया लेकिन लाई सिंह की हालत गंभीर होने पर राम सिंह उसे मोटर साईकिल से अस्पताल लेकर जा रहा था तभी रास्ते में 10-12 लोगों ने फिर से दोनों के साथ मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने कर दी गई है। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here