
नगर के प्राचीन माँ काली मंदिर में होगी सात दिवसीय भागवत कथा
महाराजपुर। नगर के वार्ड 10 में स्थित प्राचीन माँ काली के मंदिर प्रांगण में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन समस्त नगरवासियों के द्वारा किया जा रहा है। वंृदावन धाम से आये पं वेदांत जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जायेगा।
इसी उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान महिलायें, पुरुष, बच्चे, वृद्धजन शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पुराना बाजार, हनुमानटीक, सत्ती मुहल्ला, बस स्टैंड, खंदिया मुहाल होते हुए कथा स्थल माँ काली मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। सात दिनों तक चलने वाले महायज्ञ की शुरूआत 1 मई से हो गई यह महायज्ञ 7 मई तक चलेगा एवं 8 मई को पूर्णहुति एवं भण्डारे के साथ कथा का समापन होगा। भागवत कथा शाम 6 बजे से प्रतिदिन हरी ईच्छा तक की जायेगी।








