Home डेली न्यूज़ लिफ्ट देकर महिला से रेप करने वाला आरोपी पकड़ा

लिफ्ट देकर महिला से रेप करने वाला आरोपी पकड़ा

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में दुष्कर्म के मामले का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2024 को महिला थाना छतरपुर में एक युवती के द्वारा मारपीट एवं दुष्कर्म संबंधी रिपोर्ट पर थाने में शीघ्र ही जीरो में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीडि़ता द्वारा गुलगंज बस स्टैंड से छतरपुर जाने हेतु एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट मांगी गई थी। घटना स्थल थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे के पास 200 मीटर दूर मामोन तरफ रास्ते में मोड़कर आरोपी युवती को मोटर साइकिल में बैठाकर रास्ते में सुनसान जगह युवती को जबरदस्ती झाडिय़ों तरफ ले गया एवं मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी गुलगंज गुरु दत्त शेषा एवं पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी केश कुमार राजपूत निवासी ग्राम भरतपुरा थाना बिजावर को उसी के गांव से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया, दुष्कर्म की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स जप्त की गई। दुष्कर्म की घटना के अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here