Home डेली न्यूज़ विवाह की रस्में छोड़कर मतदान करने पहुंचे वर-वधु

विवाह की रस्में छोड़कर मतदान करने पहुंचे वर-वधु

28
0
Jeevan Ayurveda

जिले के कई मतदान केन्द्रों पर नवविवाहित जोड़ों ने भी मतदान किया है। दमोह लोकसभा क्षेत्र की बड़ामलहरा विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक शाला बमनौरा में दीपक अहिरवार ने मतदान किया है, जिनका आज विवाह होना है। विवाह की रस्में रोककर दीपक ने जागरुक मतदाता का फर्ज निभाया और मतदान किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर पूजा साहू ने अपने पति सत्यम साहू और भाई संतोष साहू के साथ अपनी विदाई से पहले मतदान केन्द्र जाकर मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवाह के साथ-साथ मतदान भी जरूरी है। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या-हरिओम अग्निहोत्री के पुत्र आकाश अग्निहोत्री ने भी बारात जाने से पहले मतदान किया। नौगांव निवासी पूजा साहू ने मतदान करने के बाद डोली में विदा होने का फैसला लिया और शादी के जोड़े में दूल्हा के साथ मतदान केन्द्र पहुंची और लोकतंत्र के महापर्व पर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने मत की आहुति देकर अपने दूल्हे के साथ सेल्फी ली। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 76 ग्राम मनिया में सात फेरे लेने के बाद विदा होने से पूर्व नवविवाहिता रक्षा पिता स्व.कमलेश दीक्षित ने अपना मतदान किया। नवविवाहिता रक्षा का विवाह बीती रात अंशुल मिश्रा पिता प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम टहनगा लवकुशनगर के साथ संपन्न हुआ था। जिले के कई अन्य मतदान केन्द्रों से भी वैवाहिक जोड़ों द्वारा मतदान किए जाने की तस्वीरें सामने आईं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here