
छतरपुर। कभी कभी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सामान्य पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का अभाव आ जाने पर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में एक महिला जिसका काफी मात्रा में रक्तस्राव हो गया था। महिला का ब्लड ग्रुप सामान्य ओ पॉजिटिव था। उक्त ग्रुप का ब्लड बैंक में अभाव था जिसके चलते एक्सचेंज में भी ब्लड नही मिल रहा था। परिजन काफी परेशान थे तभी मानवता दिखाते हुए जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डा ऋषि द्विवेदी ने यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप को दी और मदद करने के लिए आग्रह किया तब ग्रुप के प्रयास से महिंद्रा फस्र्ट चॉइस में सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि प्रकाश नामदेव ने आगे आकर रक्तदान किया।








