Home डेली न्यूज़ जंगली सुअर से टकराई बाईक, घायल हुए सास और दामाद

जंगली सुअर से टकराई बाईक, घायल हुए सास और दामाद

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र में जंगली सुअर से टकराने के कारण बाईक सवार सास और दामाद घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम नैगुवां की रहने वाली 50 वर्षीय बोदाबाई पटेल अपने दामाद कमलेश पटेल के साथ दमोह जिले के हटा गई हुई थी। यहां से जब दोनों वापिस नैगुवां लौट रहे थे तभी किशनगढ़ के पास अचानक उनकी बाईक के सामने जंगली सुअरों का झुंड आ गया और बाईक अनियंत्रित होकर एक सुअर से टकरा गई। दुर्घटना में बोदाबाई और कमलेश दोनों घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी गई। चिकित्सकों ने बोदाबाई पटेल की हालत गंभीर बताई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here