Home डेली न्यूज़ टीवी और मोबाइल से खराब हो रहीं बच्चों की आंखें

टीवी और मोबाइल से खराब हो रहीं बच्चों की आंखें

36
0
Jeevan Ayurveda

नेत्र रोग विशेषज्ञों ने कई बच्चों के नि:शुल्क टेस्ट कर दी सलाह
छतरपुर। रविवार को शहर के जवाहर मार्ग पर स्थित खुराना आई केयर सेंटर में 1 से 15 साल तक की उम्र वाले बच्चों के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल खुराना और बाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि खुराना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक बच्चों की जांच कर चिकित्सक दंपत्ति द्वारा उन्हें परामर्श और दवाएं दी गईं। इसके साथ ही जांच कराने आए बच्चों को उपहारस्वरूप शिक्षण सामग्री भी दी गई। इस मौके पर डॉ. कपिल खुराना ने कहा कि कई बार नजर की कमजोरी को बच्चे समझ नहीं पाते हैं, वे जो दखते हैं उसकी को सही समझते हैं, ऐसे में उनके अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। यदि बच्चा बार-बार आंखें मसलता है, टीवी पास जाकर देखता है, दूरी की वस्तु को देखने में आंखें छोटी करता है, किताब बहुत नजदकी से पढ़ता है, कक्षा में ब्लैक बोर्ड देखने में तकलीफ होती है तो ऐसे में तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। डॉ. खुराना ने बताया कि आज जिन बच्चों की जांच की गई है उनमें से कुछ बच्चों में दूर दृष्टि दोष पाया गया है, जबकि कुछ में मामूली लक्षण मिले हैं। नेत्रों की स्थिति के अनुसार बच्चों को दवाएं, परामर्श और उपहार के रूप में शिक्षण सामग्री दी गई हैं।
बाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि खुराना ने बताया कि शिविर में 1 से 15 साल तक के बच्चों की नि:शुल्क जांच की गई है। शिविर में कुल 72 बच्चों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 26 बच्चों में दूर दृष्टि दोष की समस्या पाई गई है। उन्होंने जिन बच्चों की जांच की गई है, वे अगले 7 दिन में उसी पर्चे पर पुन: जांच करवा सकते हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में स्कूल सहित अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाया जाएगा। डॉ. निधि खुराना ने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि यदि वे अपने बच्चों को आंखों की बीमारी से बचाना चाहते हैं तो उन्हें टीवी, कम्प्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल सीमित समय तक ही करने दें। इसके अलावा बच्चों के खान-पान का ध्यान रखना,बच्चों को आंवला, बादाम, गाजर, शकरकंद जैसे चीजें खिलाना, समय-समय पर बच्चों की आंखों की जांच कराना, प्रतिदिन 1 से 2 घंटे पार्क अथवा खुले मैदान में आउटडूर एक्टिविटी कराने से आंखें हमेशा हेल्दी रहेंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here