Home डेली न्यूज़ 7 साल पहले अवैध शराब बेचने वाला अब हुआ गिरफ्तार

7 साल पहले अवैध शराब बेचने वाला अब हुआ गिरफ्तार

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीमलहरा पुलिस ने 7 साल पहले अवैध शराब बेचने वाले एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरार वारंट पर 3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करन सिंह यादव निवासी लुगासी के विरुद्ध वर्ष 2017 में अवैध शराब का मामला पंजीबद्ध हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से करन सिंह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय के आरसीटी क्रमांक 1240/17 आबकारी अधिनियम पर न्यायालय जुलाई 2023 में उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था साथ ही पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को करन सिंह के लुगासी में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद करन सिंह को जेल भेज दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here