Home डेली न्यूज़ पुलिस ने पकड़ी 10 पेटी अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी 10 पेटी अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आदर्श आचार संहिता एवं शांतिपूर्ण, सुरक्षित परिवेश हेतु समस्त थाना प्रभारी को नशाखोरों एवं अवैध रूप से नशा विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त एक्शन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। छतरपुर जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भगवां को मुखबिर द्वारा रोड पेट्रोलिंग एंव कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लडईयाखेरा पनवारी गांव के बाड़े में अवैध शराब की पेटी का संग्रह रखे है   सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी भगवां निरी. आर.एस. उपाध्याय व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम लडईयाखेरा पनवारी में बाड़े में छापामार कार्यवाही की गई। बाड़े में 10 पेटी अवैध देशी शराब रखी मिली। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 21 हजार रूपए आंकी गई है। वहीं अवैध शराब का संग्रह करने वाले आरोपी बृजलाल लोधी उम्र 35 साल पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here