Home डेली न्यूज़ चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आगजनी की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रविवार को खजुराहो थाना क्षेत्र में राजनगर मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक और सवारी कार से बाहर कूद गए अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। बाद में नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। चालक का अनुमान है कि कार की गैस किट में रिसाव के चलते कार में आग लगी है।शॉर्ट-सर्किट की चिंगारी ने खाक कर दी फसलजिले के ग्राम छठी बम्हौरी के मजरा चमारन पुरवा हार में रविवार की दोपहर 11 हजार केवी की हाईवोल्टेज लाइन से निकली एक चिंगारी ने किसान के खेत की फसल को खाक कर दिया। बताया गया है कि लाइन में शॉर्ट-सर्किट से चिंगारी निकली थी जो कि पकी फसल के ऊपर गिरी और फसल ने आग पकड़ ली। आगजनी की सूचना तत्काल ही प्रशासन को दी गई लेकिन जब तक दमकल मशीनें मौके पर पहुंची तब तक किसान की पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। घटना के बाद किसान का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here