Home डेली न्यूज़ मस्जिद में घुसे असमाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात

मस्जिद में घुसे असमाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात

65
0
Jeevan Ayurveda

माइक और गुल्लक तोड़ी, पुलिस ने दो को पकड़ा, दो फरार
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में बीती रात कुछ युवक चोरी के इरादे से मस्जिद में घुसे और जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने चोरी करने के साथ ही मस्जिद के माईक और गुल्लक को क्षतिग्रस्त कर दिया। समाज की ओर से दिए गए शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने युवकों पर मामला दर्ज कर कुछ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि जैसे ही उन्हें उपद्रव की सूचना मिली, वैसे ही वे पुलिस बल के साथ इमलिया पहुंच गए थे। मस्जिद में घुसकर उत्पात करने वालों में गांव के ही 4 युवक थे, जिनके द्वारा नशे की हालत में घटना कारित की गई थी। समाज द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के आधार पर मनोज पुत्र रामकुमार पटैरिया, नयन उर्फ बिट्टू पुत्र तरुण जैन, हर्ष पटैरिया और सत्तू कोरी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 427, 457, 380, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मनोज और नयन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हर्ष और सत्तू अभी फरार हैं। वहां गांव में किसी प्रकार की अशांति न हो इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here