Home डेली न्यूज़ एनएसएस इकाई द्वारा गोद ग्राम में लगाया गया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर

एनएसएस इकाई द्वारा गोद ग्राम में लगाया गया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पास स्थित गोद ग्राम मऊ में डॉं. आर. एस. लाल. सोसायटी द्वारा संचालित दक्ष फार्मेसी कॉलेज द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्राम मऊ में लगाया गया। कॉलेज के डायरेक्टर अजय लाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य एंव स्वच्छता शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किये जाते हैं, इससे छात्रों में फार्मेसी प्रोफेशन के प्रति आत्मविश्वास के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता बढ़ती है। कॉलेज के प्राचार्य विजय निगम द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया, व शिविर से पूर्व इसकी महत्वता भी समझाई। इस शिविर में ग्राम मऊ के ही समाजसेवी अभिषेक सैनी उपस्थित रहे जिन्होंने ग्राम मऊ के निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही मार्गदर्शन भी दिया गया। ग्राम मऊ में मधुमेह एवं रक्तचाप के रोगियों की संख्या 70 फीसदी रही एवं जोड़ों के दर्द के रोगी की संख्या 16 फीसदी रही जो कि एक चिंता का विषय है, इस शिविर में सभी रोगियों को असंतुलित खान-पान व दिनचर्या के कामकाज के तनावों से बचाव की समझाइश दी गई। साथ ही अधिक उम्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की एवं समय – समय पर अपनी जॉंच कराते रहने की सलाह दी गयी। शिविर के कार्यक्रम के दौरान ग्राम मऊ के समाजसेवी  अभिषेक सैनी एवं अन्य स्वंयसेवक ने विशेष सहयोग दिया। शिविर के कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण, नारालेखन, श्रमदान भी छात्रों के द्वारा किया गया। कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी शेलेन्द्र मोदी, शशांक चौरसिया, उमेश चौरसिया, आशीष वर्मा एवं अन्य स्टाफ ने सफलता पूर्वक शिविर का क्रियान्वयन कराया एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर की अगुवायी के साथ समय -समय पर छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। कॉलेज के ही प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी शशांक चौरसिया भी इस शिविर में उपस्थित रहें जिन्होंने शिविर के कार्यक्रम को समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया, जिससे समाज व छात्रों के बीच सामाजिक स्वास्थ्य कड़ी निर्मित होती हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here