Home डेली न्यूज़ अत्यधिक गांजा पीने से हुई थी मौत, रंजिशन लगाया हत्या का आरोप

अत्यधिक गांजा पीने से हुई थी मौत, रंजिशन लगाया हत्या का आरोप

38
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। शुक्रवार को ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नदगांय कला से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए ग्रामीणों ने शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि गांव के एक व्यक्ति की अत्यधिक गांजा पीने के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा दिया, जिस कारण से पूरा परिवार परेशान हो रहा है। एसपी को आवेदन देकर ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। नदगांय कला निवासी अभय पाठक ने बताया कि उसके चाचा अवध चौबे का गांव के मलूचंद्र चौबे और जगदीश चौबे के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका प्रकरण न्यायालय में लंबित है। जगदीश चौबे का एक अन्य भाई प्रभुदयाल चौबे गांजे का नशा करता था। गत 19 मार्च को प्रभुदयाल ने अत्यधिक मात्रा में गांजे का सेवन किया और इसके बाद अपने खेत पर चला गया जहां उसकी तबियत बिगड़ी और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उक्त पूरा घटनाक्रम गांव के हल्के भैया यादव के सामने हुआ लेकिन मृतक के परिजन मलूचंद्र चौबे और जगदीश चौबे ने जमीनी रंजिश के तहत अवध चौबे और लक्ष्मीप्रसाद पाठक पर प्रभुदयाल की हत्या का झूठा आरोप लगाकर ईशानगर थाने में शिकायत कर दी। इसी झूठी शिकायत के चलते अवध चौबे और लक्ष्मीप्रसाद पाठक का पूरा परिवार परेशान है। एसपी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here