Home डेली न्यूज़ निरंतर गश्त, जनसंवाद और सोशल मीडिया की निगरानी करें: पुलिस अधीक्षक

निरंतर गश्त, जनसंवाद और सोशल मीडिया की निगरानी करें: पुलिस अधीक्षक

30
0
Jeevan Ayurveda

शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
छतरपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा जिला पंचायत छतरपुर में आयोजित बैठक के दौरान आगामी निर्वाचन पुलिस ड्यूटी संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु निर्वाचन आयोग एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों से अपनी टीम को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि एवं प्रभात गश्त तथा जन संवाद करें और क्षेत्रवासियों को भयमुक्त मतदान हेतु सुरक्षित परिवेश का एहसास कराएं। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल एवं वुलनरेबल क्षेत्र में निरंतर एरिया डोमिनेशन जारी रहे। निर्वाचन ड्यूटी में भागीदारी कर रहे केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों को समुचित व्यवस्थाएं एवं सुविधाओं में कमी ना रहने पाए। श्री जैन ने कहा कि पुलिसकर्मी कस्बा एवं देहात स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़ें। समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के अंदर सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों के थानों के अधिकारियों से आपसी समन्वय, संपर्क निरंतर बनाए रखें। एक दूसरे के क्षेत्र के वांछित अपराधी के बारे में जानकारी साझा करें एवं उनके आवागमन पर निगरानी रखें। श्री जैन ने अंतरराज्जीय चैकिंग प्वाइंटों के साथ-साथ समस्त थाना क्षेत्रों में चैकिंग करने, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों व यातायात नियमों का पालन कराने और वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here