Home डेली न्यूज़ नौगांव को हराकर फाइनल में पहुंची पेप्टेक पैंथर

नौगांव को हराकर फाइनल में पहुंची पेप्टेक पैंथर

50
0
Jeevan Ayurveda

उदय टस्कर्स और पेप्टेक पैंथर के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

छतरपुर। शहर के शताब्दी खेल मैदान में दिवंगत भाजपा नेता महेन्द्र शर्मा की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट सरकार कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को हुए। पहले सेमीफाइनल में शहर की जानी-मानी क्रिकेट टीम पेप्टेक पैंथर ने नौगांव को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। जबकि दूसरा सेमीफाइनल उदय टस्कर्स और सरकार-11 के बीच खेला गया जिसमें उदय टस्कर्स ने जीत हासिल की।टूर्नामेंट के संयोजक विक्की यादव ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से यह टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें जिले भर की टीमों ने भाग लिया था। अब यह प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें विजय हासिल करने वाली दोनों टीमों पेप्टेक पैंथर और उदय टस्कर्स के मध्य टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज होगा। उन्होंने बताया कि पहला सेमीफाइनल पेप्टेक पैंथर और नौगांव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नौगांव की टीम निर्धारित 15 ओवर में से 12.3 ओवर ही खेल सकी। नौगांव ने ऑलआउट होकर कुल 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेप्टेक पैंथर ने इस लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here