
छतरपुर। सटई थाना अंतर्गत पड़रिया चौकी के ग्राम रोरा की रहने वाली कुसुम अनुरागी ने एसपी को शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि गांव का ही झोलाछाप डॉक्टर घर में घुसकर मारपीट करता है। शिकायत करने पर झोलाछाप डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की नींद सुलाने की धमकी भी दी है।रोरा निवासी कुसुम अनुरागी पत्नि जगतराज अनुरागी ने बताया कि 7 मार्च को उसकी जेठानी की लड़की की शादी थी। घर में रिश्तेदार आए थे, वे नहाने के लिए कुएं पर गए और मोटर चलाया इसी बात को लेकर झोलाछाप डॉक्टर मुकुंदी लाल अनुरागी 9 मार्च को उसके घर में शराब के नशे में धुत होकर घुस गया और पति जगतराज के साथ मारपीट की। तुरंत डायल 100 बुलाई गई, मौके पर आयी पुलिस ने कहा कि डॉक्टर शराब के नशे में है इसलिए सुबह रिपोर्ट होगी। चौकी में रिपोर्ट करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। डॉक्टर की हरकत मोबाइल में कैद हो गई है, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।








