Home डेली न्यूज़ महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

46
0
Jeevan Ayurveda

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के चंदेलकालीन मतंगेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवरात्रि पर्व पर देर रात से ही दूरदराज से बड़ी संख्या में शिवभक्त खजुराहो पहुंचना शुरू हो गए थे,रात 12 बजे से ही शिवभक्तों ने पवित्र शिव सागर तालाब में डुबकी लगाकर जल चढ़ाया जो भारी भीड़ के साथ दोपहर तक चलता रहा। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए थे। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर रोशनी की साथ ही दिए भी जलाए, तो वहीं चंदेलकालीन मतंगेश्वर मंदिर को भी रंगीन लाइटों फूलमालाओं से सजाया गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here