Home डेली न्यूज़ दो साल पहले गांव की बेटियों द्वारा खोली गई लाईब्रेरी से आई...

दो साल पहले गांव की बेटियों द्वारा खोली गई लाईब्रेरी से आई जागरूकता

38
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने गांव जाकर किया प्रोत्साहित, सिलाई सेंटर का शुभारंभ
छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यालय के समीपी ग्राम पनौठा में रविवार को कलेक्टर संदीप जीआर के मुख्य आतिथ्य में सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर के अलावा बिजावर एसडीओपी शशांक जैन, प्रशासनिक अधिकारी सुभाषिनी जैन सहित सेंटर की संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सदफ खान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद सेंटर की संचालक सदफ खान ने बताया कि पनौठा गांव में दो वर्ष बच्चों को पढऩे के लिए लाईब्रेरी खोली गई थी जिसमें गांव के अनेक बच्चे पढ़ाई करते हैं। बच्चों की जागरूकता को देखते हुए बीते वर्ष लाईब्रेरी में कम्प्यूटर भी लगाया गया था जिसमें बच्चियों को हिन्दी टाइपिंग सहित कम्प्यूटर के बारे अन्य जानकारी दी जाती है।
कलेक्टर संदीप जीआर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पनौठा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सिलाई सेंटर शुरू किया गया है जिसमें गांव की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई सहित अन्य चीजें सिखाई जाएंगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर उभरेंगी। कार्यक्रम के दौरान गांव की स्वास्थ्य, सफाई सहित अन्य सामाजिक कामों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राशन, बंदोबस्त, पानी, राजस्व से जुड़ी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया जिसका उन्होंने जल्द निराकरण का भरोसा दिया है। वहीं कलेक्टर ने बच्चों को आगे बढऩे के लिए जानकारी दी एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को परिवार नियोजन अपनाने को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह सदफ खान द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य में आगे बढऩे के लिए लक्ष्य का चयन करना पड़ेगा जिससे उन्हें आगे बढऩे में आसानी होगी। वहीं बिजावर एसडीओपी शशांक जैन ने कहा कि सामाजिक संस्था द्वारा लाइब्रेरी चलाई जा रही है। यह अच्छा काम है जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा भी दी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी सुभाषिनी जैन ने कहा कि बच्चों को मिल रहे संसाधनों का उन्हें लाभ लेना चाहिए। जो बच्चे पढऩा चाहते हैं उन्हें पढऩा चाहिए और बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। सदफ खान जैसी एक-एक इंसान हर गांव में हो जाएं तो हमारे गांव के बच्चों का भविष्य बेहतर बन सकेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here