Home डेली न्यूज़ खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध के साथ रंजिशन मारपीट

खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध के साथ रंजिशन मारपीट

21
0
Jeevan Ayurveda

हाथ-पैर हुए फ्रैक्चर, पसलियों में आई गंभीर चोट

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ेरी में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घायल वृद्ध को उसके परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया है, साथ ही पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।सड़ेरी निवासी हनुमत अहिरवार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश है। गुरूवार की सुबह उसके पिता गब्बू अहिरवार उम्र 70 वर्ष अपने खेत पर थे, तभी गांव के पप्पू तिवारी, प्रशांत, कल्लू, रवि, मनोज सहित कुछ अन्य लोगों ने इसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, हॉकी से उन पर हमला कर दिया। मारपीट के कारण गब्बू अहिरवार के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए हैं तथा उसकी पसलियों में चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने डायल-100 को सूचना, जिसके बाद पुलिस घायल गब्बू अहिरवार को नौगांव अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने के कारण गब्बू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here