
छतरपुर। शहर के कारगिल चौक पर बुधवार की शाम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को युवाओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं मौनधारण किया।सौरभ तिवारी छोटू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के ही दिन पुलवामा हमले में देश के वीर जवान शहीद हुए थे। शहीद हुए जवानों को याद करते हुए युवाओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी एवं 2 मिनिट का मौनधारण किया। इस अवसर एक दर्जन से अधिक युवा मौजूद रहे।








