Home डेली न्यूज़ भीषण आगजनी में तबाह हो गया परिवार, खाक में बदला आशियाना

भीषण आगजनी में तबाह हो गया परिवार, खाक में बदला आशियाना

44
0
Jeevan Ayurveda

रामटौरिया। गांव में रहने वाले एक खरे परिवार पर उस वक्त दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा जब बीती शाम उनके घर में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गृहस्थी के सामने से भरे घर को खाक में तब्दील कर दिया। इस हादसे के बाद से पूरा खरे परिवार सदमे में है। रामटौरिया निवासी हरीनारायण पुत्र शंभुदयाल खरे ने बताया कि बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने मोबाइल को चार्ज में लगाने के बाद घर में ताला लगाकर सब्जी खरीदने के लिए बस स्टैंड गया था। जब वह वापिस लौट रहा था तभी गांव के अशोक कुमार जैन ने बताया कि कि उसके घर में आग लगी हुई है। जानकारी मिलते ही हरीनारायण दौड़कर घर पहुंचा जहां आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा घर आग की चपेट में आकर खाक हो चुका था। हरीनारायण के मुताबिक घर में गृहस्थी के सामान के अलावा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवास योजना की किश्त के 40 हजार रुपए तथा उसके द्वारा की गई बचत के 20 हजार रुपए रखे हुए थे जो कि जल गए हैं। इस आगजनी में वह पूरी तरह से कंगाल हो चुका है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here