Home डेली न्यूज़ अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चे झुलसे

अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चे झुलसे

23
0
Jeevan Ayurveda

जिला अस्पताल में इलाज जारी, हालत स्थिर

छतरपुर। शनिवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों से दो मासूम बच्चे के झुलसने की घटनाएं सामने आईं। दोनों बच्चों के परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की हालत स्थिर बताई है।पहली घटना नौगांव जनपद के ग्राम मचा की है। यहां की रहने वाली प्रभा पाल ने बताया कि वह अपनी 8 माह की बेटी को गोद में लेकर बैठी हुई थी और पास में चूल्हे पर चाय खौल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने चाय के पात्र में हाथ मार दिया जिससे खौलती हुई चाय बच्ची के ऊपर गिर गई और वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद प्रभा बच्ची को जिला अस्पताल लाई जहां बच्ची का इलाज जारी है। दूसरी घटना गौरिहार जनपद के ग्राम टिकरी की है। यहां के रहने वाले रामनरेश शिवहरे ने बताया कि उसका 4 वर्षीय पुत्र घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर गर्म पानी से भरी हुई बाल्टी पर गिर गया और बाल्टी का गर्म पानी उसके ऊपर गिरने के कारण वह झुलस गया। घटना के बाद रामनरेश अपने पुत्र को जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here