Home डेली न्यूज़ महिला को धमकी दे रहा हत्या का आरोपी

महिला को धमकी दे रहा हत्या का आरोपी

27
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांगा न्याय

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवाहा की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि पिछले दिनों उसके पति की हत्या करने वाला आरोपी उसके ऊपर राजीनामा का दबाव बनाते हुए लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वह दहशत में है। महिला ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग रखी है।पीडि़त महिला प्रियंका पांडे निवासी गंगवाहा ने बताया कि 4 दिन पहले उसके पति नरेन्द्र पाण्डेय की गांव के ठाकुरदास उपाध्याय ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। प्रियंका के मुताबिक फरार आरोपी ठाकुरदास राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। लगातार मिल रही धमकी के कारण प्रियंका सहित उसका पूरा परिवार दहशत में हैं। प्रियंका पांडे ने पुलिस अधीक्षक से परिवार को सुरक्षा दिलाने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग रखी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here