Home डेली न्यूज़ घर में घुसकर मारपीट और हवाई करने वाले तीन इनामी बदमाश पुलिस...

घर में घुसकर मारपीट और हवाई करने वाले तीन इनामी बदमाश पुलिस ने पकड़े

17
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 6 अक्टूबर की रात्रि में ग्राम मडदेवरा में चोरी करने की नियत से आये अज्ञात बदमाशो द्वारा धारदार हथियार से चोट, हवाई फायर करने संबंधित फरियादी अभिलाष पटैरिया की रिपोर्ट पर में थाना बक्सवाहा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना में गंभीर चोट एवं अवैध हथियार संबंधी धारा की बढ़ोत्तरी की गई थी। थाना बक्सवाहा पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश निरंतर की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने उक्त अपराध का खुलासा करने एवं आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित कर टीम गठित की थी। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से साइंटिफिक तरीके से पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुनील लोधी पिता हरिराम लोधी निवासी ग्राम मड़देवरा थाना बक्सवाहा, हरिश्चंद्र उर्फ बाबा लोधी पिता हरदेव लोधी निवासी ग्राम मड़देवरा थाना बक्सवाहा, तुलसी लोधी पिता धाधु लोधी निवासी ग्राम बमनौरा जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं कटर आरोपियों से जप्त किया गया। आरोपी सुनील लोधी एवं बाबा लोधी पर मारपीट एवं संपत्ति को तोडफ़ोड़ संबंधी एक-एक अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक कृपाल मार्को, उनि कादिर खान चौकी प्रभारी नैनागिर, प्र.आऱ.846 हरिराम अहिरवार, आवेश सिंह, आर. राजेश प्रजापति, दीपक कुशवाहा चालक पियूष प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here