Home डेली न्यूज़ एमपी में सबसे ठण्डा नौगांव, तापमान 5.3 डिग्री

एमपी में सबसे ठण्डा नौगांव, तापमान 5.3 डिग्री

35
0
Jeevan Ayurveda

हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने बिगाड़े हालात

छतरपुर। मप्र में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है और सर्दी की चपेट में सबसे ज्यादा बुन्देलखण्ड का इलाका है। यहां छतरपुर के नौगांव शहर में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीती रात यहां 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इतना ही तापमान दतिया में भी था। इसके अलावा पर्यटन नगरी खजुराहो में 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हिमालय की ओर से आ रहीं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वालीं बर्फीली हवाओं ने सर्दी का कहर बढ़ा दिया है। दिन हो या रात सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक सर्दी का यह सितम इसी तरह जारी रहेगा। तापमान अभी और नीचे भी गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिको की माने भले ही पश्चिम विक्षोभ आगामी एक दो दिन में मध्य प्रदेश मे सक्रिय हो जायेगा लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नही है। अगर बादल आते है तो दिन को ठंड रहेगी और बादल गुजर जाते तो रात के तापमान में गिरावट दर्ज हेागी हाल फिलहाल मौसम विभाग की माने आगामी 20 तारीख तक ठंड से राहत न के बराबर है। खजुराहो में दिन का तापमान 13.5 रहा। मप्र में खरगोन में एक सामान्य गर्म दिन रहा। यहां दिन का तापमान 28.8 रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here