Home डेली न्यूज़ दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का हुआ समापन

दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का हुआ समापन

60
0
Jeevan Ayurveda

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
छतरपुर। पारिस्थितिक तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन पर मानवीय प्रभाव विषय पर एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो द्वारा ग्राम पंचायत नहदौरा के गोदावरी स्वरोजगार केंद्र में दो दिवसीय ग्यारहवीं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समापन सत्र में कार्यक्रम के संरक्षक डॉ कन्हैया त्रिपाठी पूर्व विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी द रिपब्लिक भारत भारत सरकार, मुख्य अतिथि प्रखर सिंह आईएएस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनगर, विशिष्ट अतिथि डॉ मोनिका सिंह प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय राजनगर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ बीडी अहिरवार प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बंडा जिला सागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. कन्हैया त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमें गांव में साफ सफाई एवं यहां के वातावरण में खासतौर से मद्यपान धूम्रपान एवं गांव में फैली कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि एसडीएम राजनगर प्रखर सिंह ने कहा कि गांव में स्वरोजगार केंद्र की स्थापना से यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी एवं शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर पर ऐसे केंद्र के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने पूरे सेंटर का अवलोकन किया। डॉ मोनिका सिंह ने गांव में होने वाले राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की । विशिष्ट अतिथि डॉ बीडी अहिरवार ने एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम को गांव में करने के निर्णय को सकारात्मक बताया। ईएसडब्ल्यू समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने गत वर्ष किए गए कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं समिति द्वारा आजीवन सदस्य, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, ईएसडब्ल्यू एक्सीलेंस अवॉर्ड, रिकॉग्निशन अवार्ड, गोदावरी अकैडमी इंपैक्ट अवार्ड, बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड, बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड, सोशल इन्नोवेटिव ईएसडब्ल्यू नेशनल अवार्ड एवं तकनीकी सत्र में प्रत्येक सत्र से बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड डॉ फूल गेंद कुमार, डॉ शाहिना कलीम, डॉ मनीष यादव, डॉ अब्दुल रहीम एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ चित्रा आर्य को दिया गया। आभार प्रदर्शन गोदावरी अकैडमी की प्रबंध निदेशक वंदना दुबे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर गोदावरी स्वरोजगार केंद्र में आठ राज्यों से आए प्राध्यापक, वैज्ञानिक विषय विशेषज्ञ एनजीओ के प्रतिनिधि गांव के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here