उर्स में दो दिनों तक होगा कब्बालियों का अदबी प्रोग्राम
छतरपुर । हर साल की तरहइस साल भी हजरत सैय्यद मस्तान शाह बाबा की मजार पर 67वा उर्स शरीफ 5 फरवरी से शुरु हो रहा है। कमेटी ने उर्स की तैयारियों शुरु कर दी है। कमेटी सदर शेख मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स में 5 फरवरी को चादर पोशी होगी जो सूफी सा. के मैदान से रवाना होगी। 6 फरवरी को रात 9 बजे से कव्वालियों का अदबी प्रोग्राम होगा। 7 फरवरी को वाद नवाज जुहर देेग शरीफ पर फातिहा लंगर छोटा कुल एवं रात 9 बजे से कव्वालियों का अदबी प्रोग्राम होगा। 8 फरवरी वाद नमाज फजिर बड़ा कुल शरीफ महफिले खास होगी। कव्वालियों में गुलाम बारिश देवा शरीफ एवं आमिल आरिफ मेरठ उप्र तशरीफ ला रहे है। उर्स में 6 एवं 7 फरवरी को होने वाली कव्वालियों में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। 5 फरवरी से 7 फरवरी तक कुरआन ख्वानी मुसलसल जारी रहेगी। उर्स को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियों पूरी कर ली गयी है। मजार एवं परिसर में लाईटों की सजावट की जा रही है। उर्स में छतरपुर सहित आसपास के जिलों एवं कस्वों से लोग शामिल होने के लिए हजारों की तादाद में शामिल होते है। दरगाह कमेटी खादिम हाजी सईद अहमद एवं कमेटी सदर शेख मोहम्मद ने लोगों से उर्स में शिरकत करने की गुजारिश की है।








