Home डेली न्यूज़ अधेड़ महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, 5 दिन बाद हुई मौत

अधेड़ महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, 5 दिन बाद हुई मौत

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के महोबा जिला के कुलपहाड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़हरी में करीब पांच दिन पहले एक अधेड़ महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया था। चूंकि महिला ने पहले इसे अनदेखा कर दिया और दो दिनों तक इलाज नहीं कराया जिसके चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मुड़हरी निवासी पप्पू रैकवार ने बताया कि उसकी 58 वर्षीय मां शिवरानी पत्नी शिबुआ रैकवार को 24 जनवरी के दिन किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। शिवरानी ने पहले इसे नजरंदाज किया लेकिन दो दिन बाद जब तकलीफ बढ़ी तो उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाए थे जहां सोमवार को शिवरानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here