
छतरपुर। यूजीसी के आदेशानुसार महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में युवा मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत यूएनओ मॉडल के गठन के बाद आज फाइल रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो शुभा तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मीडिया समिति से डॉ एन के पटेल और डॉ देवेन्द्र के. प्रजापति ने बताया कि इस मॉडल का गठन दो रूपों में हुआ पहला संयुक्त राष्ट्र और दूसरा ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट(एआईपीपीएम)। यूएनओ मॉडल वास्तविक संयुक्त राष्ट्र समितियों का अनुकरण/भूमिका-अभिनय पर आधारित है जिसमें कोप 28 (यूएनएफसीसीसी) जलवायु कार्रवाई, ग्लोबल वार्मिंग, सतत विकास, पर्यावरणीय समस्याओं और समाधानों पर ध्यान पर केंद्रित है जबकि एआईपीपीएम (ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट) देशभर से मंत्री और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के आधार पर विद्यार्थियों ने अपने -अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट की अध्यक्षता सत्यम खरे ने तथा संयुक्त राष्ट्र संघ मॉडल की अध्यक्षता श्रेया चनपुरिया ने की। अरुण प्रताप सिंह चेयरपर्सन के सहायक रहे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री की भूमिका में अंकिता शुक्ला, श्रेया चनपुरिया उत्तर पूर्व के प्रतिनिधि, निहारिका जोशी गुजरात की प्रतिनिधि, विशाल पाठक कर्नाटक के प्रतिनिधि, सेबी खातून केरल के प्रतिनिधि, दयाशंकर अहिरवार दिल्ली के प्रतिनिधि, कैलाश साहू पंजाब के प्रतिनिधि, माही अवस्थी उत्तरप्रदेश के प्रतिनिधि, प्रांशु गुप्ता पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि, प्रियांशु तिवारी मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि, कौशलेश तिवारी बिहार के प्रतिनिधि, धीरज अनुरागी उत्तराखंड के प्रतिनिधि, पलक भार्गव साम्यवादी दल के प्रतिनिधि, आयुषी अग्रवाल ने आंध्रप्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर अपने विचार रखे। पत्रकार के रूप में योगेश तिवारी और रितिका पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूजीसी प्रभारी प्रो पी के जैन, कार्यक्रम प्रभारी प्रो कल्पना वैश्य, संयोजक डॉ कमलेश चौरसिया, श्री नंदकिशोर पटेल, डॉ देवेन्द्र कुमार प्रजापति, डॉ आर डी अहिरवार, डॉ गुरु ओम मनु, डॉ निकिता यादव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।








