तबाह हुई फर्नीचर की दुकान, बाल-बाल बचे बस के यात्री
छतरपुर। मंगलवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों से आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, हालांकि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन दोनों स्थानों पर लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। एक घटना जिला मुख्यालय पर फर्नीचर दुकान की है जहां आग लगने के कारण पूरी दुकान तबाह हो गई। वहीं दूसरी घटना नौगांव थाना क्षेत्र की है जहां रात के वक्त एक चलती हुई यात्री बस में आग लग गई थी।








